देवरिया। जिले के तीन ब्लाकों में ग्राम पंचायत प्रधान के तीन पदों पर उप चुनाव को लेकर विकास भवन के गांधी सभागार में पीठासीन अधिकारियों, मतदान और मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी व परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि मतदान को शांति पूर्ण माहौल में सकुश संपन्न कराने की जिम्मेदारी पीठासीन सहित अन्य कर्मचारियों की होती है।
अपने दायित्वों व कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर किसी भी तरह की समस्या आए तो सीधे संपर्क कर अवगत कराएं, ताकि त्वरित निस्तारण किया जा सके।
सोहनपुर में मतदान केंद्र बदला
देवरिया। बनकटा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहनपुर के प्रधान पद पर उपचुनाव को लेकर निर्धारित मतदान केंद्र को बदल दिया गया।
अब भृगुराशन यादव इंटरमीडिएट कॉलेज सोहनपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहीं पर वोट डाले जाएंगे। यहां पर पांच मतदान स्थल बनाए जाएंगे।
पहले बापू हाईस्कूल सोहनपुर में मतदान केंद्र बनाया गया था, लेकिन इस विद्यालय में 19 फरवरी को मदरसा बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए केंद्र बदला गया है।