फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुक्तिधाम जाने के लिए बाईपास की मिली स्वीकृति

Tue, 18 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। पथरदेवा विधानसभा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से आठ और नए कार्यों की स्वीकृति शासन से मिल गई है। संयुक्त सचिव लखनऊ ने डीएम को पत्र भेजा है। इससे क्षेत्र की सड़कें सहित प्रमुख चौक-चौराहे गुलजार होंगे।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव लखनऊ राजेंद्र प्रसाद ने डीएम दिव्या मित्तल को संबोधित करते हुए 10 फरवरी को शासनादेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) से आठ कार्य कराए जाने की स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों में हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से छोटी गंडक नदी स्थित शवदाह गृह तक जाने के लिए करीब पौने दो किलोमीटर कच्चे बाईपास मार्ग को पक्का कराया जाना, विधानसभा के बचे कुछ नए विकसित चौराहों पर हाईमास्क लाइट लगाया जाना, बघौचघाट नहर के पश्चिम चौराहे पर हाईमास्क लाइट लगाया जाना शामिल हैं।
इसके अलावा पकहा के नीलामी गजही जाने वाले मार्ग, विशुनपुरा बाजार में हाईमास्क लाइट लगाया जाना, देसही देवरिया के पड़ौली व हरैया बसंतपुर एवं गौरीबाजार के बागापार चौराहे पर हाईमास्क लाइट लगाया जाना है। इन जगहों पर बहुत जल्द हाईमास्क लाइटें लग जाएंगी।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले भी क्षेत्र के 13 चौराहों पर हाईमास्क लाइटें लगाई थीं। हेतिमपुर नगर पंचायत की उक्त सड़क का रविवार को संबंधित अधिकारियों ने जायजा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुक्तिधाम में दो जिलों के लोग दाह संस्कार के लिए शव को लेकर आते हैं। कस्बा से होकर वहां जाने में काफी समय लगता है। अब बाईपास बन जाने से सैकड़ों गांव के लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें