फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हिस्सा बखरा के लिए वृद्ध मां का गला दबाया और छोटे भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के करकटही परसिया गांव में हिस्सा बखरा को लेकर बड़े बेटे ने रविवार सुबह वृद्ध मां के ऊपर हमला कर दिया। मां का गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर रहा था। तभी छोटा भाई बीच-बचाव करने लगा। उसे और उसकी पत्नी को कुदाल की बट से पिटाई कर दी। इस दौरान आधे घंटे तक पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के करकटही परसिया गांव निवासी ललिता देवी दो बेटों के साथ नवरसा में रहती हैं। बड़ा बेटा हरेंद्र चौहान जबरदस्ती आकर रहता है। ललिता देवी का कहना है कि जो हमारी सेवा करेगा और देखभाल करेगा उसको ही जमीन में हिस्सा बखरा दूंगी। हालांकि रविवार सुबह बड़ा बेटा जबरन दरवाजे पर नींव की खोदाई कराने लगा। जब मां ने रोका तो मां का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। इसी बीच छोटा बेटा अवधेश चौहान और उसकी पत्नी किरन देवी बचाव करने पहुंचीं तो परिवार के साथ कुदाल की बट से दोनों पर वार कर दिया। इसके बाद मौके पर पथराव शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मारपीट की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें