फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित साफ्टवेयर से टिकट बनाने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए टिकट दलाल - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
- आरपीएफ देवरिया और सीआईबी भटनी को मिली सफलता
विज्ञापन

- मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/भटनी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाकर टिकट बनाने वाले चार दलालों को आरपीएफ देवरिया और सीआइबी टीम भटनी ने गिरफ्तार किया। चारों के पास से लाखों रुपये कीमत के टिकट बरामद हुए। आरपीएफ ने केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

टिकट दलालों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन थंडर के तहत सोमवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने फोर्स के साथ भुजौली कॉलोनी चौराहा स्थित महादेव कंप्यूटर्स नाम की दुकान पर छापेमारी की। ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले अंकित कुशवाहा निवासी भुजौली कॉलोनी को गिरफ्तार किया। उसके पास दो टिकट मिला। यात्रा समाप्त तिथि के 11 टिकट मिले। कुल टिकट की कीमत नौ हजार रुपये के करीब है। उसने आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी से टिकट बेचा था। वहीं, भटनी सीआईबी प्रभारी संजय राय के नेतृत्व में दो टीमों ने गुरुवार को भटनी बाजार और बिहार के विजयीपुर कस्बे में छापेमारी की। बिहार के विजयीपुर में दीपक इंटरनेट, यूनिक ट्रेवेल्स और भटनी के स्टूडेंड कम्यूनिकेशन नाम की दुकानों पर छापेमारी के दौरान अवैध रूप से प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट बनाए जा रहे थे। विजयीपुर से नीरज शर्मा और सहाबुद्दीन जबकि भटनी से अब्बास हुसैन को गिरफ्तार किया गया। टीम ने बताया कि तीनों दुकानों से अधिक मात्रा में टिकट मिले हैं। इसके अलावा दुकानों से करीब एक लाख नकद, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गए दुकानदारों ने पांच सौ रुपये अधिक लेकर जरूरतमंदों को टिकट बेचने की बात स्वीकार की है। कार्रवाई करने वालों में अबू सलाम खान, दिलीप सिंह, सुनील यादव, अमित सिंह, रविन्द्र दीक्षित, पारस नाथ, रामजी सिंह, वीरेंद्र यादव रहे। सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि पकड़े गए दुकानदारों से कुछ और लोगों का नाम सामने आया है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें