देसही देवरिया। जंगल बेलवा चौराहा पर बृहस्पतिवार को बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।
जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के जंगलबेलवा गांव निवासी कमलेश गोंड़ (26) सुबह किसी काम से साइकिल से जंगल बेलवा चौराहा पर गए। इसी बीच महुआडीह की ओर से आ रहे भटनी थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार विक्की ने पीछे से साइकिल में ठोकर मार दी। साइकिल सवार कमलेश और बाइक सवार विक्की व पीछे बैठी उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। एसआई नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। संवाद