फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुत्ते के काटने से तीन गायें मरीं, दहशत में बनरही और दुबौली गांव के लोग

Mon, 18 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। क्षेत्र के बनरही और दुबौली गांव में 20 दिन पहले एक कुत्ते ने करीब आधा दर्जन पशुओं को काट लिया था। इनमें तीन गाय मर चुकी हैं। इसकी खबर मिलते ही दोनों गांव में दहशत है। सौ से अधिक लोगों ने सीएचसी पर पहले डोज का एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा चुके हैं।
रविवार को दूसरा डोज की तिथि निर्धारित था, मगर हॉस्पिटल बंद होने से सभी को लौटा दिया गया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गांव में शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के बनरही और दुबौली गांव में 20 दिन पहले एक कुत्ते ने गांव के आनंद कुशवाहा की दो गाय और दुबौली गांव के रहने वाले जय गोविंद कुशवाहा की गाय को काट लिया। पशु पालक को इसकी जानकारी नहीं हो पाई और बारी-बारी कर उनकी गायें मर गईं। इसके अलावा रामनरेश कुशवाहा की एक गाय समेत अन्य कई लोगों के पशुओं को कुत्ते ने काट लिया था।
पशुपालकों की जगरूकता के चलते इनकी पशु ठीक है। मरने वाली गायों के दूध का करीब पूरे गांव के लोगों ने प्रसाद के तौर पर लिया था। इन गायों की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

गांव के रामनेश कुशवाहा, सुनैना, भीम कुशवाहा, हौसला देवी, मोहन, आनंद, गुड़िया, अनमोल, रोहित, अनुराग, प्रदीप, चांदनी, श्वेता, रानी, संगम, सोनम, रितिका, अमृता, प्रीति, अमित, खुशबू, बृज किशोर, सरिता आदि ने सीएचसी पर पहुंच कर एंटी रैबीज इंजेक्शन का पहला डोज लगवा लिया है। रविवार को दूसरे डोज की तिथि थी, मगर अस्पताल बंद होने की बात कह सभी को लौटा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें