- क्षेत्र के बात कौन करे, थाना के सामने बेखौफ हो रही चोरियां
- पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह चौराहा पर शनिवार की रात चोरों ने छह दुकानों में नकब काटकर और ताला तोड़कर चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना के सामने हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदार सहमे हुए हैं।
महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर दुबे गांव के संतोष रौनियार महुआडीह चौराहा पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे दुकान में पीछे नकब कटा देख रहे कर दंग रह गए। संयोग रहा की चोर दुकान में चोरी करने में सफल नहीं हो सके। वहीं, बगल में बलटिकरा गांव के जोखू गुमटी में कपड़ा प्रेस करता है। उसमें गुटखा भी बेचता था। उनकी गुमटी का ताला तोड़कर चोर एक हजार का गुटखा और दो हजार का प्रेस चुरा ले गए।
बगल में ही एक मुर्गा बेचने वाले की दुकान में भी ताला तोड़कर चाकू आदि की चोरी हुई। पकड़ी बुजुर्ग गांव के रामबदन सैलून की दुकान खोले हैं। उनकी भी गुमटी तोड़कर सामान उठा ले गए। पास में ही पिपरा मदन गोपाल गांव के नूर मोहम्मद की चूड़ी और जवाहर की सुरती की गुमती की दुकान को भी तोड़कर चोरी का प्रयास किया। दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुल बीस हजार की चोरी बताई जा रही है।
मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महुआडीह चौराहा पर बढ़ रही चोरी की वारदातें
देवरिया। महुआडीह चौराहा पर पिछले कुछ महीनों से चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। जनवरी माह में मनोज मल्ल और ओमप्रकाश मद्धेशिया की गुमटी का ताला तोड़कर भी चोरी हुई थी। इसके अलावा भी कई चोरियां हुईं हैं। तहरीर के बाद भी पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। चौराहा पर थाना होने का चोरों के बीच जरा भी खौफ नहीं है। वो बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। संवाद
दारोगा के बिगड़े बोल
चौराहा के कुछ दुकानदारों का कहना था कि चोरी के मामले की जांच - पड़ताल करने मौके पर पहुंचे एक दारोगा ने दुकानदारों को शराब के नशे में दुकान चलाने की बात कही। इस पर कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी बैकफुट पर आ गए।
-
क्षेत्र में चोरी की बात कौन करे, थाना के सामने ही हो रही चोरी
महुआडीह थानाक्षेत्र के डुमरी एखलाश शिव मंदिर से मूर्ति चोरी सहित कई बड़ी चोरियां हुईं। लेकिन, पुलिस ने खुलासा नहीं किया। अब यह चर्चा आम हो चली है कि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाएं तो अलग, अब थाना के सामने की दुकानें भी सुरक्षित में हैं।