फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनभर पत्नी से की तकरार, रात में लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव की घटना
विज्ञापन


- पत्नी के फोन करने पर दिन में दो बार घर पर पहुंची थी 112 पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रुपई गांव में दूसरे प्रांत से कमाकर घर आया पति पत्नी से शनिवार को दिनभर तकरार करता रहा और रात में कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। उधर, दिन भर हुई तकरार के दौरान पत्नी ने दो बार फोन कर घर पर पुलिस भी बुलाई थी।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय (40) बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार सुबह वह घर आए। पुलिस के मुताबिक दिन भर पति और पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद होता रहा। इस दौरान दरवाजे पर दो बार पुलिस भी गई। दोनों को डांट-फटकार कर पुलिस ने शांत कराया और फिर लौट आई। इसके बाद सब ठीक हो गया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि रात में सब लोग भोजन कर कमरे में सोने चले गए। विनोद अपने कमरे में अकेले सोने चला गया। पारिवारिक उलझनों को लेकर उसने रात में कमरे में पंखे की कुंडी में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। रात तकरीबन दो बजे नींद खुलने पर पत्नी अंशू देवी की नजर कमरे की तरफ पड़ी तो देखा फाटक खुला था और विनोद साड़ी के फंदे से लटके थे।
विज्ञापन

पत्नी ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा आदित्य पांडेय (10) और बेटी वैष्णवी पांडेय (10) है। घटना के बाद पत्नी अंशू देवी, मां देवंती देवी, बेटी और बेटा बदहवास है। परिवार को विश्वास ही नही हो रहा है कि विनोद ने ऐसा क्यों किया। घटना के बाद बूढ़ी मां देवंती देवी गोरखपुर से घर आई है। बेटे की मौत से वह बहुत ही मर्माहत है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर विनोद ने ऐसा कदम उठाया है।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें