फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म : रामजानकी मार्ग के पिच का निर्माण कार्य शुरू

Wed, 21 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पिच होना शुरू हो गया है। इससे मईल से बरहज आने-जाने वाले वाहनों, राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भारत माला श्रृंखला के तहत राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का एनएच 227 ए के तहत लगभग एक साल से कपरवार से कुंडौली तक काम चल रहा है। सड़क को चौड़ा करने के लिए जगह-जगह गिट्टी व मिट्टी डालकर छोड़ देने से मईल से बरहज तहसील आने-जाने चलने वालों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क पर धूल उड़ने से सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। समय भी अधिक लगता था। इस समय पिच का कार्य पैना गांव से शुरू होकर मईल गांव तक आ गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुब्रह्मण्यम श्रीराम ने बताया कि कपरवार से कुंडौली तक पहला कोट का पिच किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें