फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर हो पीएसपी का गठन

Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचओ व संगीनी को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफाॅर्म) का गठन कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि वर्तमान ब्लॉक के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सेमरी, बंजरिया, महुअवा बुजुर्ग, रामपुर शुक्ल और गरीब पट्टी पर पीएसपी का गठन किया गया है।
पीएसपी मॉडल के तहत ब्लॉक के अन्य सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में पीएसपी का गठन किया जाना है। इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी और उससे बचाव की बात कर लोगों में समझ बनाने के लिए जागरूकता के माध्यम से जन-जन तक साझा किया जा सके।
विज्ञापन

सहायक मलेरिया अधिकारी हसम्तुल्लाह खान ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में एएनएम, ग्राम प्रधान, आशा, फाइलेरिया मरीज, आंगनबाडी, कोटेदार, एसएसजी के सहयोग से पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) का गठन किया गया है, जो फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब इसका गठन सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर किया जाएगा है।
प्रशिक्षण में सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन भारती, सीफार जिला प्रतिनिधि नीरज, बीपीएम नागेद्र मल्ल, बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी, बीएचडब्लू राकेश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें