संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बे में आभूषण की दुकान में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार का आरोप है कि आरोपी का साथी गहने लेकर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे में रंजन मद्धेशिया की आभूषण की दुकान है। दोपहर में रंजन दुकान पर बैठे थे। तभी दो युवक पहुंचे और आभूषण दिखाने को कहा। इसी बीच दोनों में से एक युवक सामने रखे गहने चोरी करने लगा। दुकानदार ने चोरी करते युवक को देख लिया, तभी एक युवक भाग गया। दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपना नाम-पता सही नहीं बता रहा है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि एक युवक को लोगो ने चोरी के आरोप में पकड़ा है।