थाने पहुंची किशोरी, बोली-मेरी शादी करा दो
मईल। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने किशोर और किशोरी की पिटाई कर दी। मामला प्रेम संबंध का था। लोगों ने प्रेमी को पुलिस को सौंप दिया। बाद में थाने पहुंची किशोरी ने कहा कि उसकी शादी पकड़े गए किशोर से करा दी जाए। वहीं पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किशोर का चालान कर दिया।
मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर का बगल के गांव की किशोरी से प्रेम संबंध था। शनिवार की शाम को किशोर जब उसके घर पहुंचा तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया। फिर किशोर और किशोरी की पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस को बुलाकर किशोर को सौंप दिया। कुछ देर बाद किशोरी भी थाने पर पहुंचकर कहने लगी कि उसकी शादी करा दी जाए।
कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। रविवार की दोपहर तक किशोरी उस किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर किशोर पर पॉक्सो एक्ट व छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित का चालान कर दिया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।