फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहन सेतु के दक्षिणी पिलर से तीन किमी तक कटान कर रही सरयू

Fri, 19 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू पार दियारा क्षेत्र में नदी बेतहाशा कटान कर रही है। निर्माणाधीन मोहन सेतु के दक्षिणी पाए से करीब तीन किमी तक नदी कटान कर रही है।
समय से ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो दियारा क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, 2007 से 2014 तक नदी में हुए कटान में कुरह परसियां और गोरखपुर जनपद के कोलखास गांव का अस्तित्व नदी में विलीन हो चुका है। सरयू पार परसियां-विशुनपुर देवार के आबादी करीब पांच से छह हजार है। जहां सभी जाति वर्ग के लोग निवास करते हैं।
लोगों के अनुसार, विगत वर्ष पूर्व सरयू थाना घाट से होकर बहती थी। अब नदी की धारा में हुए परिवर्तन से सरयू करीब तीन से चार किमी दक्षिण से होकर बहने लगी है। दियारा क्षेत्र छोटेलाल, शंकर यादव, ओमप्रकाश यादव, रमाशंकर यादव, मंजनाथ, संजय यादव, मोदी आदि का कहना है कि विगत चार महीने से नदी बेतहाशा कटान कर रही है। जलस्तर में कमी आने के बाद से कटान और तेज हो गया है। इसमें 100 वर्ष पुराना पीपल का वृक्ष नदी में विलीन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साै एकड़ से अधिक कृषि भूमि भी नदी काट चुकी है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि माैजूदा स्थिति की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें