फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगरपालिका ने शहर की दो सड़कों से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 13 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इसमें दो सड़कों से अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही गंदगी फैलाने और पाॅलीथिन के प्रयोग पर 6500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी प्रशासन को साथ लेकर दोपहर बाद सड़क पर उतर गए। जेसीबी और अन्य गाड़ियों का काफिला पोस्टमार्टम रोड पर पहुंचा। यहां कचहरी चौराहे से लेकर पोस्टमार्टम हाउस के पास तक पटरी जगह कब्जाने को रखी गई गुमटियों को अधिकारियों ने हटवा दिया। काफिले को देखकर गाड़ी की धुलाई कर रहे लोग अपनी दुकाने बंद कर भाग गए। यहां धुलाई के लिए आईं गाड़ियों को हटवाया गया।
दुकानों को ढंकने के लिए लगे पाॅलीथिन को कर्मचारियों ने हटा दिया। इसे लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। यहां से नगर पालिका का काफिला मेडिकल काॅलेज रोड पर पहुंचा। सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई। अभियान में अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, तहसीलदार सदर कृष्णकांत मिश्र, सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद, शिवप्रताप, मृत्युंजय पांडेय, पंकज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें