बखरा। गौरी बाजार क्षेत्र के दो अलग-अलग हादसों में बुधवार को देर शाम महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बुधवार को देर शाम गोरखपुर देवरिया मुख्यमार्ग पर भटौली बुजुर्ग चौरा के समीप हुई। बैतालपुर के सझवां गांव निवासी भरत अपनी मां कमलावती देवी तथा गौरी बाजार क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी कमलेश के साथ बुधवार को दवा कराने के लिए गोरखपुर गए थे। देर शाम तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच भटौली बुजुर्ग खरोह चौराहे के निकट गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। इस हादसे में तीनों बाइक सवार सिर में चोट लगने से गंभीर रूपसे घायल हो गए। दूसरी घटना गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर कस्बे के ओवर ब्रिज के समीप बुधवार को देर शाम हुई। जब क्षेत्र के बिरवां गांव निवासी बाइक सवार युवक हरि निषाद गौरी बाजार से सब्जी खरीद कर अपने घर जा रहा था। गौरी बाजार रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इस दौरान वह बाइक से गिरकर वह गंभीररूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। संवाद