फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवढ़ी की टीम फाइनल में पहुंची

Sun, 26 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। कस्बे में चल रही नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार की रात देवढ़ी औैर खुखुंदू की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीम का खेल काफी रोमांचक रहा। शुरुआत से ही देवढ़ी की टीम ने खुखुंदू की टीम पर दबाव बनाए रखा। देवढ़ी की टीम ने 36 अंकों से खुखुंदू की टीम को हराकर फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया। देवढ़ी की टीम ने 65 अंक तो खुखुंदू की टीम ने 29 अंक बनाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता धर्मेंद्र सोलंकी ने खिलाड़ियोंं से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान पप्पू चौधरी, ओम यादव, रामसरीखा यादव, नितेश कुमार, नाजिद, अंकित यादव, आकाश कुशवाहा, प्रमोद चौधरी, मुन्ना कुशवाहा, टून्नू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें