फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला से छेड़खानी का आरोप

Sun, 26 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला से शुक्रवार को एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय पुलिस सुलह के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार को पैदल गांव जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक पड़ोसी गांव का युवक उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। शनिवार को सुबह महिला कोतवाली पहुंची और शिकायत की। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें