फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल फीस अधिक लेने पर तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल फीस अधिक लेने पर तीमारदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन

सलेमपुर। बेलपार गांव में किसी बात को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष से एक गर्भवती समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मेडिकल फीस अधिक लेने को लेकर अस्पताल कर्मचारी और तीमारदारों से कहासुनी होने लगी। इसके चलते काफी देर तक ओपीडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलपार गांव में बुधवार की सुबह रकम लेन-देन के मामले के चलते सुनील कुमार व जयनारायण के परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलाए जाने लगे। इसमें आठ माह की गर्भवती रागिनी देवी पत्नी पिंटू कुमार राजकुमार, मोहन, अजोरी देवी, जयनारायण व दूसरे पक्ष के सुनील कुमार घायल हो गए। मारपीट की सूचना किसी ने डायल 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गर्भवती रागिनी देवी को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। उसके बाद पुलिस केस के लिए दोनों पक्ष ने मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल के पहले जब एक फार्मासिस्ट ने 170 रुपये की मांग की तो इसे लेकर हंगामा मच गया। तीमारदारों का आरोप है कि 67 रुपये की जगह फार्मासिस्ट की ओर से 170 रुपये लिए जा रहे थे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने 67 रुपये जमा कराकर मेडिकल रिपोर्ट दिलवाई। उसके बाद मामला शांत हुआ। अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया तो मैंने सरकारी फीस जमा कराकर सभी का मेडिकल रिपोर्ट दिला दी। साथ ही सभी फार्मासिस्ट को चेतावनी दी गई है कि अधिक फीस लेने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें