फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायल खत्म होने से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
वायल खत्म होने से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच ठप
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल की पैथोलाजी में आए दिन कोई न कोई जांच ठप हो जा रही है। अभी सीबीसी मशीन खराब हुई थी तो बृहस्पतिवार को वायल के अभाव में जांच ही बंद कर देनी पड़ी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जांच के तहत प्लेटलेट सहित दस महत्वपूर्ण जांच होती है। ऐसे में करीब डेढ़ सौ मरीजों को वापस लौटना पड़ा। कुछ लोगों को मजबूरी में बाहर से जांच करानी पड़ी।
मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन औसतन एक हजार लोग बेहतर सुविधा की उम्मीद लेकर आते हैं। इस समय संक्रामक रोगों का दौर चल रहा है। अस्पताल आने वाले कुछ मरीजों को चिकित्सक ब्लड जांच कराने के लिए पैथोलाजी भेजते हैं। यहां हर दिन औसतन डेढ़ सौ से अधिक मरीजों की जांच होती है। इसमें एक मरीज की कई तरह की जांच होती है। इसमें सीबीसी जांच महत्वपूर्ण होती है। इसमें हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट, टीएलसी, डीएलसी, आरबीसी आदि शामिल है। बृहस्पतिवार को मरीज रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे तो पता चला कि वायल समाप्त हो गया है, जिससे सीबीसी जांच नहीं होगी। इसके बाद मरीज परेशान हो गए। करीब डेढ़ सौ लोग कतार में खड़ा होने के बाद वापस लौट गए। कुछ मरीजों को मजबूरन बाहर से जांच करानी पड़ी। निजी पैथालाजी में उन्हें अधिक पैसा देना पड़ा। इससे पहले शनिवार व रविवार को मशीन खराब होने से रिपोर्ट के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं पिछले सप्ताह रिएजेंट समाप्त होने से जांच ठप रही।
विज्ञापन

काफी दिनों से नहीं हो रही थायराइड की जांच
देवरिया। जिला अस्पताल स्थित पैथालाजी में लगभग डेढ़ साल से अधिक समय से थायराइड की जांच नहीं हो रही है। जांच के लिए लगी मशीन खराब गई। कंपनी मशीन मंगा ली और नई मशीन भेजने को कही, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी मशीन नहीं आई। ऐसे में जांच के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

----------
पैथालाजी में जांच की सुविधा है। बुखार व अन्य संक्रामक रोगों को देखते हुए तथा मरीजों की सहूलियत के लिए जांच का समय बढ़ा दिया गया है। वायल न होने से जांच प्रभावित रही। वायल मंगाया जा रहा है। जल्द सीबीसी जांच शुरू हो जाएगी।
डॉ. अकील अहमद
प्रभारी ब्लड बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें