फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों के डर से किशोरी ने छोड़ दिया स्कूल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्याय के लिए एक सप्ताह से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है पीड़ित परिवार
विज्ञापन

- कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की छात्रा है किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर(देवरिया)। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ों ने तमंचे के बल पर अश्लील हरकत की। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर भी डाल दी। पीड़ित परिवार जब न्याय के लिए कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ितों को ही कोतवाली में बैठा लिया। अब मनबढ़ों के डर से किशोरी स्कूल नहीं जा रही है। एक सप्ताह से कोतवाली का चक्कर लगा रहे किशोरी के पिता ने सोमवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित परिवार की माने तो पीड़ित किशोरी के पिता को भी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की भी सूचना मनबढ़ों ने ही दी। बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ होता देख पीड़ित पिता बेटी और पत्नी के साथ जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित किशोरी व उसके मां-बाप को आधी रात तक कोतवाली में बैठाए रखा। हालांकि आरोपितों को भी पुलिस ने कोतवाली बुलाया और बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपित मुझे और मेरी बेटी को धमकी दे रहे हैं। इसके भय से मेरी बेटी स्कूल जाना बंद कर दिया है। न्याय की बजाय पुलिस ने मुझसे कोतवाली में धमाका कर जबरन एक सादे पन्ने पर अंगूठा लगवा लिया है। जिसकी शिकायत करते हुए मैंने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ कपिल मुनि सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे भी मिली है। जांच कराई जा रही है। अगर मामला सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले में छात्रा के स्कूल की प्रधानाध्यापिका बोलीं, छात्रा स्कूल नहीं आ रही है। उसके भाई- बहन पढ़ने जरूर आ रहे हैं। न आने की वजह मुझे नहीं पता है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम का कहना है कि इसकी जानकारी विभाग को नहीं है। अगर ऐसा है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में जांच के बाद वीडियो वायरल करने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें