फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के छह जिलों से देवरिया पहुंचीं ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव : जिला निर्वाचन कार्यालय में सुरक्षित रखवाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। इसके मद्देनजर बिहार प्रांत के छह जिलों से ईवीएम मंगाई गईं हैं। बेल कंपनी के एम 3 मॉडल बैलेट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट को वाहनों से रविवार रात लाया गया। सोमवार को उसे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया गया।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी तथा वैशाली जिले से बेल कंपनी की एम 3 मॉडल मशीनें मंगाई गई हैं। इसमें 4270 बैलेट यूनिट, 3900 कंट्रोल यूनिट तथा 4150 वीपी पैट शामिल हैं। इन्हें कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम, वीवी पेट केयर हाऊस में सोमवार को ईवीएम, वीवी पैट के नोडल अधिकारी सिंचाई विभाग के एक्सईएन दुर्गेश गर्ग, प्रभारी अधिकारी वीपी पैट उपकृषि निदेशक आशुतोष कुमार मिश्र के देखरेख में वरिष्ठ सहायक विजय पांडेय ने रखवाया। उधर, जिले में मौजूद ईसीआईएल की एम 3 मॉडल की मशीनों को बरेली भेजा गया है। इसमें 1131 बैलेट यूनिट, 1050 कंट्रोल यूनिट व 968 वीपी पैट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अधिकारियों को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
देवरिया। जनपद में ईवीएम लाने की जिम्मेदारी छह अधिकारियों को सौंपी गई थी। इसमें चकबंदी अधिकारी पंकज कुमार को वैशाली, रामअवध को किशनगंज, एसीओ प्रमोद कुमार सिंह को मधुबनी, धीरेंद्र वर्मा को सीतामढ़ी तथा पीडब्ल्यूडी के एई सैयद अख्तर अब्बास को अररिया तथा सिंचाई विभाग के एई आदित्य कुमार यादव को सुपौल की जिम्मेदारी दी गई थी। ईवीएम को जीपीएस लगे 16 ट्रक से लाया गया। सुरक्षा के लिए छह एसआई तथा बारह कांस्टेबल तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें