फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सजाई गई झांकी

Thu, 27 Feb 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के पैना मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को भोले भंडारी की सुंदर झांकी सजाई गई थी। जो आकर्षण में रहा। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से पिछले कुछ दिनों से अमरनाथ का प्रतीकात्मक दर्शन कराया जा रहा था। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने भगवान शिव के झांकी का दर्शन कर उदघाटन किया। विश्वविद्यालय की ओर से कैलाश पर्वत पर मां पार्वती और भगवान शिव की सुंदर झांकी सजाया गया था। जबकि अमरनाथ गुफा का भी जीवंत चित्रण किया गया था। मौके पर ब्रह्मकुमारी रीना, काजल, अमरेंद्र गुप्त, अमित भारती, बृजेश शर्मा, उमेश उपाध्याय, अमरनाथ, किशन जायसवाल, कमलेश सिंह, शिवशंकर कुशवाहा, ऊषा, गीता, विद्या, नंदिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें