फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से पांच गांवों का कराया गया भू-सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से पांच गांवों का कराया गया भू-सर्वेक्षण
विज्ञापन

बरहज। तहसील प्रशासन स्वामित्व योजना के तहत राजस्व विभाग गांवों का अभिलेख तैयार करा रहा है। शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रोन कैमरे से गांवों का भू-सर्वेक्षण कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि तैयार अभिलेखों से लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। साथ ही भूमि विवाद में कमी आएगी।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में करुअना, खुदियां मिश्र, खुदियां पाठक, घुघ्घा टोला, गोपवापार आदि गांवों का ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण किया गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे से ड्रोन सर्वेक्षण टीम ने गांवों के आबादी वाले हिस्से और खाली जमीनों की पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि स्वामित्व योजनांतर्गत ड्रोन सर्वे कराकर नक्शा तैयार किया जाएगा। जो भू-स्वामियों को दिया जाएग। इससे उन्हें मालिकाना हक प्राप्त हो सकेगा। ड्रोन कैमरे और अधिकारियों को देख गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान के तहत स्वामित्व योजनांतर्गत भू-सर्वेक्षण कराया गया है। मौके पर कानूनगो भानुप्रताप, योगेंद्र, साहब दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें