फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर मांगने पर डॉक्टर और कर्मचारी में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्टर मांगने पर डॉक्टर और कर्मचारी में विवाद
विज्ञापन

देवरिया। जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में शुक्रवार को रजिस्टर मांगने पर पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सक में कहासुनी हो गई। आरोप है कि डाक्टर ने दो बाहरी लोगों को फोन कर बुला लिया और उनके साथ पैरामेडिकल स्टाफ की पिटाई करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। चिकित्सा कार्य ठप कर कर्मचारी सीएमएस कक्ष में पहुंचे। उसके बाद दोनों बाहरी अराजकतत्व भाग गए। डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के बीच देर तक हुई पंचायत में सीएमएस के समझाने पर मामला शांत हो गया।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के कार्यालय में सुबह सीएमएस डॉ. आनंद मोहन वर्मा और अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद थे। कर्मचारियों का आरोप है कि एक कर्मचारी नाइट ड्यूटी के बाद सुबह कार्यालय में पहुंचे और उपस्थिति पंजिका नहीं दिखने पर एक चिकित्सक से उसके बारे में पूछा। इस पर चिकित्सक बिफर पड़े, दोनोें में कहासुनी हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने पिटाई करने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने रोका और पैरामेडिकल स्टाफ उठकर चले गए। आरोप है कि डाक्टर ने फोन कर बाहरी लोगों को बुला लिया। उन लोगों ने पैरा मेडिकल स्टाफ को भला-बुरा कहा और उनके कक्ष तक मारने पहुंच गए। नोकझोंक के बाद लौट गए। घटना के थोड़ी देर बाद चिकित्सक भी अस्पताल से चले गए। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल के कर्मचारी आक्रोशित हो गए और कार्य ठप कर सीएमएस कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों ने सीएमएस को पत्रक देकर चिकित्सक व दो बाहरी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में सीएमएस व अन्य चिकित्सकों ने पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारी नेताओं को बुलाकर समझा-बुझाकर मामला रफा-दफा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों का आपसी मामला है। आपस में तेज आवाज में एक-दूसरे से कहासुनी जरूर हुई है, लेकिन, कोई विशेष बात नहीं है। जहां तक कार्य बहिष्कार का सवाल है, थोड़ी देर के लिए कुछ कर्मचारी आए जरूर थे, लेकिन सभी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। -डॉ. एएम वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें