फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उन्नत तकनीक से पित्त की थैली का हुआ सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में ओपन कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्त की थैली का ऑपरेशन) को थोरेसिक सेगमेंटल स्पाइनल एनेस्थीसिया के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। एनेस्थीसिया की यह एक अत्यंत उन्नत और जटिल तकनीक है, जिसका प्रयोग भारत के गिने-चुने उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्रों पर ही किया जाता है।
विज्ञापन

यह सफलता संस्थान के एनेस्थीसिया एवं सर्जरी विभाग के उत्कृष्ट कौशल और टीमवर्क का प्रमाण है। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. धीरज सिंह ने किया, जिसमें डॉ. प्रशांत शाही, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. संध्या और डॉ. प्रवीण शामिल रहे। वहीं, सर्जरी टीम में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मनवेंद्र सिंह के साथ डॉ. अज़हर और डॉ. अमरेंदु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नर्सिंग स्टाफ सुमन, दीप नारायण और अजय का सहयोग सराहनीय रहा। संस्थान की प्राचार्या डॉ. रजनी और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने इस उपलब्धि को मरीजों को आधुनिक और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें