फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्री राणी सती दादी के होली उत्सव में बरसे फूल, भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ''दादी महिला परिवार'' की तरफ श्रीराणीसती दादी का वार्षिक होली उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। इस मांगलिक अवसर पर समूचा वातावरण भक्ति के रंगों और गुलाल की खुशबू से सराबोर नजर आया। उत्सव की शुरुआत दादी जी के अलौकिक श्रृंगार के साथ हुई। भक्तों ने दादी जी को रंग-बिरंगे फूलों और सुगंधित गुलाल से सजाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर आईं थीं, जिससे उत्सव की शोभा और बढ़ गई। महिलाओं ने बारी-बारी से दादी जी के चरणों में गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर ''फूलों वाली होली खेली।
विज्ञापन

भजन संध्या के दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। ''आलो-आलो रे फागणियो ल्यायो रंग रोली'', ''तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से'' और ''आज बिरज में होली रे रसिया'' जैसे पारंपरिक भजनों पर उपस्थित महिलाएं मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगीं। पूरा परिसर ''दादी जी के जयकारों'' से गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर दादी जी की भव्य आरती उतारी गई और विश्व शांति व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच विधि-विधान से प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मोना, प्रीति, रेनू, मीनू, सारिका, मंजू, अल्पना, रीता, निभा, सोनू, अंजू, ज्योति, मीना और नीता समेत दादी परिवार की अन्य सदस्य शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें