फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में भी विद्यार्थी धमाकों से सहमे

विज्ञापन
रूस से लौटी एमबीबीएस की छात्रा उन्नति। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रूस में भी विद्यार्थी धमाकों से सहमे
विज्ञापन

देवरिया। रूस में एबीबीएस की पढ़ाई करने वाले कुछ विद्यार्थी भी अब घर लौट रहे हैं। ये ऐसे विद्यार्थी हैं, जो यूक्रेन की सीमा के करीब हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग की वजह से इन विद्यार्थियों के परिजन सहमे हुए हैं। रूस से लौटी एक छात्रा ने परिजनों से बताया कि जिस शहर में उनके घर की बेटी पढ़ाई करती थी, वहां से 70 किमी दूर यूक्रेन का बार्डर है। बम धमाकों की आवाज सुनकर विद्यार्थी सहम जा रहे थे।
शहर के राघव नगर मोहल्ला निवासी व कपड़ा व्यापारी संतोष बरनवाल की बेटी उन्नति, रूस के किनया में एमबीबीएस की पढ़ाई करती थीं। जिस शहर में पढ़ती थीं, वहां से यूक्रेन की सीमा महज 70 किमी थी। सीमा पर मिसाइल और बम बरसाए जाते थे। संतोष ने बताया कि बेटी से बात मोबाइल फोन के जरिए हो जाती थी। फिर भी मन को चैन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी भी सहमी हुई थी कि कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बात होने पर वह कहती थी कि हम घर आना चाहते है। पूरा परिवार वहां की घटना से सहमा था। उनकी बेटी घर पहुंच गई तो परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं। उन्नति ने बताया कि रूस में पढ़ाई करने वाले छात्र भी अब अपने घर लौट रहे हैं। माहौल खराब होने के कारण उनको खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें