देवरिया। गोरखपुर सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने शनिवार देर शाम को दो अलग-अलग स्थानों से एक चोर व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया। उसके दुकान से रेलवे के चोरी का सामान बरामद हुआ। आरपीएफ ने दोनों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन की आरपीएफ को रेल ट्रैक से सामानों की चोरी की सूचना मिल रही थी। शनिवार को आरपीएफ और गोरखपुर सीआईबी की टीम ने गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर जिले के बरियारपुर स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी किया, जहां पर एक प्लास्टिक की बोरी में 25 पैडाल क्लिप तथा एक मोटर पॉइंट ग्राउंड कनेक्शन राड मिला जो पूर्व में आरोपी अजय ने दुकान पर बेचा था।
दुकान पर मौजूद व्यक्ति का उक्त माल रेल संपत्ति पर अवैध कब्जा पाकर माल की बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चन्दन कुमार पुत्र राघव प्रसाद निवासी निवासी चौमुखा थाना पचरुखी जिला सिवान बताया। उधर देवरिया आरपीएफ के उप निरीक्षक शिवराम मीणा टीम के सदस्यों के साथ सदर रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड मालगोदाम पर रेल लाइन के किनारे एक व्यक्ति को एक थैले के साथ गिरफ्तार किया।
उसे खोलकर देखा तो 12 पैडाल क्लिप मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय पुत्र राजू प्रसाद निवासी लछीराम थाना सदर कोतवाली बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद, उप निरीक्षक शिवराम मीणा, सीआईबी गोरखपुर के उप निरीक्षकअबू फरहन गफ्फार, सहायक उप निरीक्षक सूरज प्रसाद यादव, सुनील यादव, नित्यानंद आदि मौजूद रहे।