फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट के खिलाफ उपखंड कार्यालय पर प्रधान संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट के खिलाफ उपखंड कार्यालय पर प्रधान संघ ने दिया धरना
विज्ञापन

बरहज। जयनगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर में प्रधान संघ ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना दिया। उनका कहना था कि बिजली बिल आसमान छू रहा है। जबकि गांवों में लगे जर्जर तार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। वहीं ओवरलोड के कारण होने वाले फाल्ट आदि समस्याओं से लोग दो-चार हो रहे हैं। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। घंटों चले धरना-प्रदर्शन में प्रधानों ने विभाग पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने उपखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने में मेहियवां, नवापार, महेन, सिसईं गुलाब राय, महेन, बरांव, लक्ष्मीपुर सहित दर्जनों गांवों में लगे विद्युत तार जर्जर होने से आए दिन टूटकर गिर जा रहे हैं। जिससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। समस्याओं से निजात न मिलने पर प्रधानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अजय बहुगुणा, संजय यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, रमेश यादव, छोटेलाल, जयप्रकाश, संदीप यादव, शिवम गिरी, विनोद यादव, महेश यादव, अजय गिरी, दीपक, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें