भाजपा सरकार पर बरसे सपाई, किया श्रमदान
बरहज। नगर स्थित लवरछी बाइपास पर 14वें दिन भी सपा कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर रहे। लखीमपुर खीरी में हादसे में मृत किसानों और पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भड़ास निकालते हुए टूटी सड़क पर श्रमदान कर मरम्मत कार्य किया।
शुक्रवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर रहे। नेताओं का कहना था कि सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से राह चलना मुश्किल हो गया है। जिससे सरकार अनभिज्ञ है। जिसको लेकर कार्यकर्ता शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा करते हुए करीब 500 मीटर सड़क पर श्रमदान किया। इस दौरान विजय रावत, विकास यादव, अजीत प्रसाद, इमामुद्दीन खान, अंकित यादव, शोभित जायसवाल, अजय यादव, साबिर अली, भरत शुक्ला, प्रभु चौरसिया, रोहित जायसवाल, अजय सिंह, राहुल सिंह, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।