फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा-माफिया की पार्टी है सपा : राजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुंडा-माफिया की पार्टी है सपा : राजनाथ
विज्ञापन

भलुअनी(देवरिया)। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सपा को गुंडा-माफिया की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश को मजबूत करने के लिए होनी चाहिए। भाजपा सरकार में देश का सिर कभी झुकने नहीं पाएगा। जरूरत पड़ने पर दुश्मनों के घर में सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में जवाबी कार्रवाई भी की जाएगी।
रक्षा मंत्री ज्ञानप्रकाश इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर छात्राओं को स्कूटी, एक करोड़ छात्रों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और देश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सोच ईमानदार, काम दमदार होने के कारण योगी छा गए हैं। लोकतंत्र में निष्ठा और ईमानदारी का होना जरूरी है। जबकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम ब्याज पर क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। त्योहारों पर गरीब परिवार को मुफ्त गैस सिलिंडर दिया जाएगा। इस दौरान गिरीश चंद्र तिवारी, नीरज शाही, अंतर्यामी सिंह, श्रवण सिंह, संजय सिंह, कृष्ण मोहन पाठक, अंगद तिवारी, मोहन उपाध्याय, प्रमोद सिंह, अष्टभुजा श्रीवास्तव, शौर्य सिंह, रामजी सिंह, बजरंगी त्रिपाठी, उमेश तिवारी, निशिकांत दीक्षित, अनुपम मिश्र, पीयूष सिंह, अखिलेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, बंटी पांडेय, शिवेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, सुनील सिंह, राजन तिवारी, प्रहलाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र को याद कर भावुक हुए राजनाथ
रक्षामंत्री ने कहा कि शाका में पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र के गुण मुझे दिखते हैं। इतना कहते वह भावुक हो गए, कहा कि पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र ने वर्ष 1991 में पहली बार बरहज में कमल खिलाया था। राममंदिर के लिए कारसेवा के दौरान वह बस्ती जेल में निरुद्ध किए गए थे। उन्होंने कहा कि मैं उनके करीबियों में से एक हूं। मुझे वह हृदय से मानते थे। राजनाथ ने दीपक मिश्र को समाज के हर वर्ग के लिए खड़ा होने वाला सेवक बताया।
विज्ञापन

मुफ्त राशन मिलत बा की नाहीं...
भलुअनी। चुनावी जनसभा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भोजपुरी में सवाल कर जनता को अपना मुरीद बना लिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि मुफ्त में राशन मिलता बा की नाहीं, घर-घर शौचालय बन गइल, किसान भाई के खाता में सम्मान निधि पहुंचत बा, जिस पर सभी ने हाथ उठाकर एक स्वर में हां कहा। रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में केंद्र से मिलने वाले एक रुपये की जगह लोगों तक 15 पैसे ही पहुंच पाते थे। भाजपा सरकार में योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लोगों तक सीधे पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें