फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी ने पुलिस लाइंस का किया निरीक्षण

Tue, 10 Feb 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसपी संजीव सुमन ने सोमवार को पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, संचार प्रणाली और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने आदेश कक्ष का अवलोकन कर अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव और आदेशों के समयबद्ध निष्पादन की स्थिति की जांच की। इसके बाद क्वार्टर गार्द में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, टर्नआउट और अनुशासन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों की स्थिति, मरम्मत और ईंधन प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा वाहनों को हमेशा सुचारु स्थिति में रखने पर जोर दिया। उन्होंने रेडियो शाखा और डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर संचार प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आपातकालीन सेवाओं में लापरवाही न बरती जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें