फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव

Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। घर से मजदूरी करने निकले एक मजदूर का शव दूसरे दिन सोमवार की सुबह उसके गांव के पश्चिम सड़क के किनारे कश्मीरी माता मंदिर के पास मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकली महिलाओं ने शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, तिवई टोला बिंदवलिया निवासी जगदीश निषाद रविवार की सुबह देवरिया मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन बताते हैं कि वह अक्सर अपनी बहन के घर तिवई में रुक जाया करता था। परिवार और पुलिस आशंका जाता रही है कि रात में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें