गोरखपुर में प्रेमिका के साथ रहता है बड़ा भाई, बड़े वारदात की है आशंका
बरहज। पैना गांव के दियारा क्षेत्र से रविवार की देर शाम एसओजी दो सगे भाईयों को उठाया है। पुलिसिया कार्रवाई से गांव में दोनों भाईयों के किसी बड़े वारदात में शामिल होने की चर्चा है। बड़े भाई का परिवार गांव में रहता है। चर्चा है कि वह प्रेमिका के साथ गोरखपुर में रहता है।
पैना गांव निवासी मुन्ना विंद (28) और उसके भाई अंकित को एसओजी अपने साथ ले गई है। जिससे गांव में सनसनी है। लोगों के अनुसार मुन्ना का परिवार गांव में रहत है। जबकि वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की युवती के साथ गोरखपुर रहता है। जिससे उसका प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि युवती गायब हो गई है। युवती के परिजनों ने पुलिस से हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आशंका जताई है। मुन्ना पिछले कुछ दिनों से गांव आया हुआ था। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसओजी की ओर से दो लोगों को उठाए जाने की बात सामने आ रही है।