फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देसी शराब के साथ तस्कर पकड़ा गया

Tue, 01 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। श्रीरामपुर पुलिस ने सोमवार को एक बाइक सवार के पास से 52 पाउच देसी शराब बरामद किया।
जांच-पड़ताल में पता चला कि वह बाइक का नंबर प्लेट बदलकर बिहार में शराब तस्करी करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर क्षेत्र में पुलिस भ्रमण कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिली कि बंकुल पुल के पास एक बाइक का नंबर प्लेट बदलकर झोले में 52 पाउच देशी शराब लेकर तस्करी बिहार भेजा जा रहा है। एसआई अंकित सिंह कांस्टेबल अजीत यादव, अमृतेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को रोकना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लार थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर तीन निवासी बबलू राजभर पुत्र बलिस्टर राजभर बताया। एसआई अंकित सिंह की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें