फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम को दरवाजे पर आम तोड़ते समय हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।
शेरवां बभनौली गांव निवासी अभिराम पटेल (50) के दरवाजे से हाईटेंशन विद्युत तार से सप्लाई गई है। बृहस्पतिवार की शाम को वह दरवाजे पर अपने आम के पेड़ से लग्गी से आम तोड़ रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी दरवाजे पर ही कुछ दूरी पर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि लग्गी हाईटेंशन विद्युत तार से छू गया। इसके बाद तेज चिंगारी निकली। करंट की चपेट में आने से मौके पर ही अभिराम पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर दरवाजे पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अभिराम पटेल घर रहकर खेती किसानी का कार्य करते थे। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के सामने ली अंतिम सांस
खुखुंदू। ईश्वर के आगे किसी का वश नहीं चलता है। बृहस्पतिवार की शाम बिंदा देवी के जीवन में हमेशा-हमेशा के लिए अंधेरा छा गया। पलभर में ही उनकी आंखों के सामने पति अभिराम पटेल की जान चली गई और वह कुछ नहीं कर पाई। घटना के बाद रह रहकर वह बेहोश हो जा रही हैं। दरवाजे पर आम तोड़ते समय बिंदा देवी भी पति से कुछ दूरी पर ही बैठी थीं। उनके साथ देवर सुनील पटेल, पड़ोसी धनंजय और राजेश भी मौजूद थे। जैसे ही लग्गी हाईटेंशन तार को छूआ, तेज चिंगारी निकली और पलभर में ही अभिराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना से हर कोई गमगीन है। पत्नी बिंदा रोते- रोते बेहोश हो जा रही है। जब होश आ रहा है तो उनके जुबान से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा है कि हमरी समनवे हमरी सुगऊ के जान चली गईल और हम कुछ नाही क पवनी। पत्नी की चीख पुकार से हर कोई मर्माहत दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें