फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण : बेल्थरा स्थित होटल तक पहुंची पुलिस, रजिस्टर सहित अन्य रिकॉर्डों को खंगाला

Mon, 11 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के एक ब्लॉक के बीईओ व शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों पर गुमनाम पत्र के माध्यम से लगे यौन शोषण के आरोपों के मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। पुलिस टीम बलिया के बेल्थरा स्थित उस होटल तक भी पहुंची जिसका जिक्र गुमनाम पत्र में किया गया है। पुलिस ने पत्र में बताई गई तिथि पर होटल में आने जाने वालों के नाम, आधार नंबर और सीसीटीवी फुटेज को भी एकत्र किया है।
विज्ञापन

गैर जनपद तबादला हुई गुमनाम शिक्षिका के आरोपों की जांच कर रही समिति को अब पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है। इधर, मईल पुलिस ने मामले में कुछ शिक्षकाें व कुछ बाहरी लोगों के मोबाइल नंबर की भी छानबीन शुरू कर दी है। बीते दिनों संबंधित ब्लॉक से चार शिक्षिकाओं का गैर जनपद तबादला हुआ है। इन सभी से पुलिस व जांच समिति ने भी फोन कर आरोपों, शिक्षक संघ के दोनों आरोपी पदाधिकारियों के कार्य-व्यवहार व खंड शिक्षा अधिकारी ने कभी परेशान किया हो या गैर हाजिर रहने पर धनउगाही की हो जैसी पूछताछ भी पूरी कर ली गई है।

प्रकरण में विभागीय के अलावा बाहरी के भी शामिल होने की आशंका
जैसे-जैसे जांच प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले की तस्वीर भी स्पष्ट होने लगी है। गुमनाम पत्र से आरोप लगाने वाली शिक्षिका अब तक सामने नहीं आई है ऐसे में जांच समिति को उनका पक्ष नहीं मिल पाया है। आरोपी पक्ष से समिति ने पहले ही उनका पक्ष जान लिया है। ऐसे में अब जांच रिपोर्ट भी इसी के आधार पर तैयार कर ली गई है। सूत्र प्रकरण में विभागीय के अलावा बाहरी व्यक्ति के भी शामिल होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। अधिकारी भी मान रहे हैं कि मामले को हवा देने में कुछ बाहरी भी हैं। ऐसे में इन सभी को चिह्नित कर इन पर भी कार्रवाई का खाका तैयार कर लिए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


महिला शिक्षिका को एक महिला अधिकारी के सामने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने में क्या दिक्कत है। गुमनाम पत्र उच्चाधिकारियों को लिखकर जनपद के एक खंड शिक्षाधिकारी व दो शिक्षकों पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली शिक्षिका के आरोपों में कोई दम नहीं नजर आ रहा। मैं अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा चुकी हूं।
विज्ञापन

- शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें