फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजनों को किया सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धा आश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि बागबान को ताउम्र उचित सम्मान मिलना चाहिए।
न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि जिसने परिवार रूपी बगिया को संवारकर सदाबहार बना दिया, उस बागबान को ताउम्र उचित सम्मान मिलना चाहिए। यह हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बुजुर्गों को विधिक अधिकार बताकर उपस्थित वृद्धजनों को अपनों के बीच हंसते-मुस्कुराते हुए जिंदगी के बाकी दिन गुजारने के लिए प्रेरित किया। अपने अनुभवों से समाज को सही राह दिखाने के लिए वृद्ध महिला एवं पुरुष को माला, अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने शासन की ओर से दी जाने वाली योजनाओं को वृद्धजनों के बीच पहुंचाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, विधिक सलाहकार अरविंद पांडेय, अखिलेंद्र शाही, विजय शुक्ला, अतुल कुमार, लालसा यादव, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी ने दी हाइजिन किट
पुरवा स्थित आश्रम में तकरीबन 45 बुजुर्गों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हाइजिन किट दी गई। सचिव एवं यूपी के वाइस चेयरमैन अखिलेंद्र शाही एवं उपेंद्र यादव ने कहा रेडक्रॉस जिले में अब तक 700 से अधिक लोगों को किट मुहैया करा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें