फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पलटी स्कूल वैन, बाल-बाल बचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पलटी स्कूल वैन, बाल-बाल बचे छात्र
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के सिंहपुर गांव के निकट शुक्रवार दोपहर तीन बजे छात्रों से भरा स्कूल वाहन मवेशी को बचाने के चक्कर में खेत में पलट गया। वाहन में सवार छात्रों में चीख-पुकार मच गई। इससे सभी को मामूली चोटें आई हैं। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

देवरिया-भलुअनी मुख्य मार्ग से जुड़े सिंहपुर जाने वाले रास्ते पर एक स्कूली वाहन छुट्टी के बाद छात्रों को घर छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच सिंहपुर के निकट वाहन अनियंत्रित होकर गेंहू के खेत में पलट गया। गाड़ी को पलटता देख और छात्रों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन के सामने अचानक एक नीलगाय के आने एवं चालक द्वारा तेज ब्रेक लगाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। हादसे की जानकारी होने पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। अपने पाल्यों को सुरक्षित देख सभी के जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें