फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव आज, 32 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव आज, 32 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-कुशीनगर द्विवार्षिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के तहत शनिवार को मतदान होगा। इसे सकुशल, शांतिपूूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराने के लिए मतदान कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन एनआईसी में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने किया। जिले के 17 बूथों के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुईं, जो शाम तक बूथों पर पहुंच गईं।
विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया के तहत मैदान में छह प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के लिए कुल 32 बूथ बनाए गए हैं। इसमें देवरिया जिले में 17 और कुशीनगर में 15 बूथ हैं। मतदान सुबह आठ से सायं चार बजे तक होगा। चुनाव में 17 माइक्रो ऑब्जर्वर एवं तीन आरक्षित माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जनपद कुशीनगर की 15 बूथों के लिए इतनी ही मतदान पार्टी माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है तथा दो आरक्षित माइक्रो ऑब्जर्वर रखे गए। 32 मतदान पार्टियां मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए लगाई गई हैं तथा आकस्मिकता की दशा के लिए पांच आरक्षित मतदान पार्टी रखी गई है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत एसएसबी, पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 5513 मतदाता
देवरिया। विधान परिषद चुनाव में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसमें प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5513 मतदाता करेंगे। इसमें 3120 पुरुष व 2393 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के बाद मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में जमा की जाएंगी। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें