फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई स्कूल वैन, गड्ढे में गिरी कार, बच्चों में मच गई चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई स्कूल वैन, गड्ढे में गिरी कार, बच्चों में मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन

गड़ेर। देवरिया-बरहज मार्ग पर गड़ेर चौराहे के निकट मंगलवार को देवरिया के एक स्कूल की बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई वहीं, कार गड्ढे में चली गई। संयोग रहा कि किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद बच्चों के अभिभावक भागे-भागे मौके पर पहुंचे और बच्चों को ले गए। पुलिस ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकालकर सुरक्षित घर पहुंचवाया।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब डेढ़ बजे छात्रों से भरी देवरिया के एक स्कूल की बस उन्हें छोड़ने जा रही थी। बस गड़ेर चौराहे के समीप पहुंची थी, इसी बीच अचानक सामने कार आ गई। दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए। बस में सवार छात्रों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। छात्र दहशत में थे। बस में तीन से सात वर्ष के 15 बच्चे सवार थे। थानाध्यक्ष भलुअनी मुकेश मिश्र ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें