फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में सरयू खतरे के निशान से ऊपर, लोगों में दहशत

विज्ञापन
भागलपुर में बढ़ता जल स्तरफोटो- संवाद
विज्ञापन
- केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी
विज्ञापन

-24 घंटे में पानी के और बढ़ने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू नदी का तेवर अब उग्र हो चला है। बुधवार को नदी खतरे का निशान पार कर गई। तुर्तीपार रेगुलेटर पर दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 64 मीटर 36 सेमी दर्ज किया गया, जबकि खतरा का निशान 64 मीटर 30 सेमी है। नदी में दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में रौद्र रूप अख्तियार कर लेगी। पानी अब रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ रहा है।
तटवर्ती गांवों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इससे इन गांवों में हलचल तेज हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अगर दो दिनों तक नदी इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाएगा। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार नदी 24 घंटे में 55 सेमी बढ़ी है, और दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। बारिश और नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का जलस्तर मंगलवार दोपहर 63 मीटर 80 सेमी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर नदी खतरा निशान 64 मीटर 30 सेमी को पार कर 64 मीटर 36 सेमी पर पहुंच गई है, जो खतरा निशान से छह सेमी ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि मैदानी इलाकों और पहाड़ों में हो रही बारिश की वजह से सरयू नदी का पानी बढ़ रहा है। अगले दो दिन तक जलस्तर में वृद्धि होगी। कर्मचारियों को मीटर गेज पर निगरानी रखने को कहा गया है। लखनऊ हेड ऑफिस को सुबह-शाम सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें