फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर तहसील का घेराव नौ को

Sat, 06 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
व‌िराेध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला एकता शक्ति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें भूमि विवाद के मामलों के बढ़ने पर चिंता व्यक्त की गई। नौ अगस्त को सलेमपुर तहसील के घेराव की चेतावनी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि जिले में भूमि के विवाद बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्व कर्मचारी और भू माफिया सांठगांठ कर गरीबों की जमीन अपने नाम करा रहे हैं। इसके चलते गरीब अपनी जमीन से बेदखल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूखा राहत का वितरण मनमाने तरीके से किया गया है।

नौ अगस्त को सलेमपुर तहसील का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मालिनी, कुसमावती, राजबिंदी, राधिका, रेखा, विमला, रामसखी, सुमित्रा, जानकी, ज्ञांती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें