फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा वकीलों का आंदोलन

Fri, 05 Aug 2016 10:27 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सर्किल रेट में बदलाव नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के जमीनों के सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी के विरोध में वकीलों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने निबंधन कार्यालय पर ताला लगाकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट में बदलाव नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बार संघ के अध्यक्ष ब्रजबिहारी पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने निबंधन कार्यालय में दो घंटे तक ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे है। खेती पर पूरे क्षेत्र के लोग निर्भर रहते हैं। ऐसे में जमीनों के दाम में काफी बढ़ोतरी की गई है। जमीनों का बैनामा कराना 35 प्रतिशत महंगा हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। जनता के हितों को देखते हुए वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा।

लोगों को न्याय दिलाना ही अधिवक्ताओं का कर्तव्य है। प्रदर्शन करने वालों में सत्यप्रकाश सिंह, आनंद सिंह, फणिंद्र पांडेय, विकास तिवारी, वीके सिंह, अनिल पांडेय, राजेश यादव, परशुराम मिश्र, आनंद शंकर मणि, भूपेंद्रचंद शर्मा, अजीत तिवारी, राजेश त्रिपाठी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें