फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षबंधन कर स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वृक्षबंधन कर स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों के साथ ही अन्य लोगों ने अपने आसपास के पौधों के संरक्षण के लिए रक्षा सूत्र बांध कर वृक्षबंधन किया। रक्षाबंधन के दिन आरएसएस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुराने देव वृक्षों को रक्षासूत्र से बंधन कर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भटनी खंड के सिसवा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए देव वृक्ष पीपल का रक्षासूत्र से बंधन कर उसके सुरक्षा के संकल्प के साथ उसके सुरक्षा करने का निश्चय किया। साथ ही पुराने वृक्षों को बचाने तथा नए वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान झारखंडी शुक्ल, अशोक शर्मा, इंदु प्रकाश शुक्ल, भाष्कर शुक्ल व रवि कुशवाहा मौजूद रहे। सलेमपुर खंड के रायपुरवां स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक संस्थान सह प्रमुख कन्हैया दास महाराज के नेतृत्व में वृक्ष बंधन कर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। भटनी नगर में शिक्षण संस्थान प्रमुख नागेश मणि के नेतृत्व में वृक्ष बंधन का कार्यक्रम हुआ। सलेमपुर नगर में खंड के पर्यावरण प्रमुख प्रशांत पाण्डेय व स्वयं सेवकों ने वृक्ष बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला पर्यावरण प्रमुख डॉ. अरविंद पांडेय ने कहा कि श्रावणी पर्व पर किए जाने वाले रक्षा विधान में वैदिक एवं पौराणिक मंत्रों से अभिमंत्रित किया जाने वाला कलावा मात्र तीन धागों का समूह ही नहीं है अपितु इस में आत्मरक्षा, धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा के तीनों सूत्र संकल्पबद्ध होते हैं। इस संकल्प में प्राचीन भारत के वन प्रदेशों व पर्वत मालाओं, विघटनकारी ताकतों से निपटने, देश की सीमाओं की रक्षा तथा पवित्र नदियों व जल स्त्रोतों की रक्षा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें