फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च
विज्ञापन

तरकुलवा। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ रूट मार्च किया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में डेढ़ सेक्शन अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस ने तरकुलवा कस्बा से पैदल मार्च शुरू किया। जो बंजरिया मोड़, दुबे टोला, कनकपुरा मोड़ होते हुए रामपुर ख़ास, महुआ पाटन बाजार, नरायनपुर, बाबूपट्टी, बंजरिया बाजार, पथरदेवा होते हुए कंचनपुर में आकर समाप्त हुआ।
विभिन्न कस्बे व गांवों की मुख्य सड़कों पर पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों को एहसास कराया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव को लोगों को आश्वासन दिया। जबकि अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने तथा मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बॉर्डर पर बीएसएफ ने किया मार्च
चनुकी/मेहरौना घाट। लार थाना प्रभारी बरजोर सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ के जवानों ने बिहार बार्डर के गुठनी पुल से मेहरौना के पश्चिम स्थित मंदिर तक मार्च किया। थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को लार थाना प्रभारी बरजोर सिंह की देखरेख में बीएसएफ के जवानों ने मेहरौना पुल से फतेहबाग सहित थाना क्षेत्र के कई जगह मार्च किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक 550 असलहे जमा कराए जा चुके हैं। दो हजार से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। इंस्पेक्टर बरजोर सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें