मदनपुर के देवकली से रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ करते विधायक जयप्रकाश निषाद
रुद्रपुर। मदनपुर इलाके के करीब दर्जन भर गांव के लोगों की जिला मुख्यालय की यात्रा अब सहज हो गई। करीब 10 साल से इस मार्ग पर यात्रा की दुश्वारियां झेल रहे लोगों के लिए शनिवार को रोडवेज ने बस का संचालन शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री, विधायक जयप्रकाश निषाद ने हरी झंडी दिखाकर मदनपुर क्षेत्र से रुद्रपुर होते हुए देवरिया जाने वाली बस को रवाना किया।
विधायक ने कहा कि रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर करीब दस साल से राहगीरों को यात्रा करने में कठिनाई हो रही थी। बीच में बस का संचालन शुरु होने के बाद बंद हो गया था। अब फिर से बस का संचालन शुरु कराया गया है। रुद्रपुर से देवरिया और गोरखपुर मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही बस स्टेशन परिसर की काया बदलने की कवायद शुरु हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरु होगा। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से भी बसों का संचालन शुरु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान अंकित राव चंदेल, रवि प्रताप राव, राम कमल शर्मा, रामकरण पासवान, विजय प्रताप सिंह, राणा प्रताप राव आदि मौजूद रहे। संवाद