फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने के साथ ही उखड़ने लगी सड़क, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनने के साथ ही उखड़ने लगी सड़क, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लार। जिला पंचायत की ओर से रक्सा गांव से मंगरैचा तक बनवाई जा रही पिच सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लगी है। गिट्टियां बिखर गई हैं। आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं। इससे नाराज सतोतर गांव के लोगों ने ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए सड़क को ठीक कराने के लिए हंगामा किया। लोगों ने कहा कि अगर दोबारा सड़क नहीं बनाई गई तो धरना दिया जाएगा। उधर, हंगामे की खबर पर ठेकेदार कार्यस्थल से भाग निकला।
ग्रामीणों के मुताबिक, जिला पंचायत निधि से रक्सा गांव से सतोतर होते हुए मंगरैचा मार्ग पर लगभग तीन किमी पिचिंग कार्य चल रहा है। सतोतर गांव से कुछ दूरी तक सड़क बन भी गई है। आरोप है कि सड़क बनने के बाद ही टूट रही है। चौड़ाई भी मानक से कम है। अलकतरा का कम प्रयोग किया जा रहा है। सतोतर गांव के सामने सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर अनियंत्रित होकर गिर जा रहे हैं। इसके पूर्व भी मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। इस बात से नाराज सतोतर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सड़क को मानक के अनुरूप बनवाया जाए नहीं तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में वृजेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, राजनाथ यादव, मुनिपारस कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, बिट्टू कुशवाहा, शैलेश यादव, शिवानंद यादव, अनिल गोंड आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें