फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के बारे में रिपोर्ट मांगते ही मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लेखपालों से ऐसे लोगों की सूची मांगी है जो सरकारी जमीन व जबरन दूसरे की जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। इसके बाद लेखपाल ऐसे लोगों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। इससे भू माफिया में खलबली मची हुई है। दरअसल सही में सूची बने तो शहर के 40 से अधिक सफेदपोश, कर्मी, कथित समाजसेवी आदि के नाम माफिया की सूची में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

मसलन, भुजौली कॉलोनी चीनी मिल के दक्षिण पिपरपाती निवासी अधिवक्ता राधेश्याम मिश्रा की जमीन है। राधेश्याम की हत्या के बाद उनकी जमीन पर एक दबंग ने कब्जा कर रखा है। मृतक की पत्नी एवं नाबालिग बेटा अधिकारियों का चक्कर लगाते - लगाते थक हार कर बैठ गए हैं। इसके अलावा शहर में कई सरकारी जमीनों पर भू माफिया ने कब्जा कर इमारत खड़ी कर दी है। एसडीएम सौरभ सिंह ने कहा कि लेखपालों से सरकारी भूमि, पोखरा, तालाब, खलिहान एवं दूसरे की जमीनों पर जबरन कब्जा करने वालों की सूची तैयार करने को कहा गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें