सीबीएसई 10वीं में रत्नप्रिया जिले में अव्वल, मृत्युंजय दूसरे और अविनाश तीसरे स्थान पर
देवरिया। सीबीएसई के 10 वीं के परिणाम में मानवस्थली पब्लिक स्कूल, सलेमपुर की रत्नप्रिया मिश्र 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनी हैं। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के मृत्युंजय पांडेय 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं सेंट जेवियर्स स्कूल बरईपार भाटपाररानी के अविनाश खरवार ने 98 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। नतीजे आने के बाद मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राएं पहुंच गए और एक दूसरे को सफल होने पर बधाई दी। स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामना दी।
सीबीएसई 10वीं में इस बार भी शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, डीएसएस, ओरियंटल इंस्टीट्यूट, सेंट्रल एकेडमी सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के हर्ष कुमार राय 97.4, ऋषिकेश उपाध्याय 96.4, जागृति द्विवेदी 96, समीक्षा कुशवाहा व अमित गुप्ता 94.6, विशाल मिश्रा 94.2, आदित्य प्रताप सिंह 93.4, अंकित कुशवाहा, अदिती त्रिपाठी व निकुंज केजरीवाल 93.2 ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कुल 477 छात्रों में 40 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से पास हुए हैं। 101 छात्र 80 प्रतिशत, 89 छात्र 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सरस्वती प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल में टॉप करने वाले छात्र मृत्युंजय पांडेय सहित अन्य सफल प्रतिभागियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। डीएसएस की प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा ने बताया कि उनके यहां कुल 204 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 61 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से पास हुए हैं। नीरज कुमार यादव ने 97.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है। इसके बाद आदित्य प्रताप सिंह व अतुल पांडेय 97.4, आकांक्षा शर्मा 97, आर्यन त्रिपाठी व आदित्य कुमार शुक्ला 96.8, बादल सिंह व कृतिका जायसवाल 96.4, शालिनी सिंह व कुशाग्र तिवारी 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप टेन में शामिल रहे हैं।
अलग-अलग क्षेत्रों मेें कॅरियर बनाना चाहते हैं टॉपर
जिले में दूसरे स्थान पर रहे भीखमपुर रोड के व्यापारी धनंजय पांडेय के पुत्र मृत्युंजय पांडेय पाइलट बनना चाहते हैं। वहीं विद्या मंदिर में दूसरे स्थान पर रहे शिक्षक मनोज राय के पुत्र हर्ष कुमार राय वैज्ञानिक बनकर देशसेवा करने की चाह रखते हैं। यहीं से तीसरे स्थान पर रहे सीआरपीएफ जवान राकेश उपाध्याय के पुत्र ऋषिकेश उपाध्याय साफ्टवेयर डेवलपर तो चौथे स्थान पर रहीं जागृति द्विवेदी पुत्री अनिल कुमार दूबे निवासी देवरिया खास ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं और इसके लिए वह अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई हैं।
पीएन एकेडमी के छात्रों ने भी लहराया परचम
पीएन एकेडमी उमानगर के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने बताया कि सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में हर्ष सिंह 95, तान्या सिंह 94.4, आदित्य कुमार द्विवेदी 93.4, श्रुति यादव 91.8 व आन्या राव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किय है। अंजली कुशवाहा, आयुषी सिंह, हर्षित दूबे, विश्वदीपक कुमार, रिषिता शुक्ला, दिव्यानंद चौहान, अदिती दूबे, अर्पिता यादव, रोहिणी दूबे ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
ओरियंटल इंस्टीट्यूट में जागृति मिश्रा रहीं प्रथम
ओरियंटल इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोराराम अमेठी की प्रधानाचार्य अनीता तिवारी ने बताया कि उनके यहां जागृति मिश्रा ने 97.2 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा मनीष चौहान 95, अभिजीत कुशवाहा 94, बृजेश कुमार सिंह, शीबू सिंह, श्वेता यादव ने 92, आकांक्षा मिश्रा, विवेकानंद चौहान व मानसी पाठक ने 91 प्रतिशत अंक हासिलि किए हैं। पीयूष गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, पंकज ल्सिंह, सौम्या दूबे, कामेश्वर गुप्ता, आयुषी यादव, आदित्य मणि, ज्योति गुप्ता, गुड्डी यादव ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं।
सेंट्रल एकेडमी में सृष्टि ने पाया अव्वल स्थान
सेंट्रल एकेडमी मिस्कारी की प्रधानाचार्य प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि सृष्टि सिंह 95.6, अस्मिता तिवारी 92.4, अंकित यादव 92.2, प्रत्यक्ष राय ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अस्तित्व कुमार सिंह, आयुषी पांडेय, नीलम यादव, दिव्यांशु शुक्ला, मो.फरमान, सूर्या पाठक, विश्वास सिंह ने भी अच्छे अंक पाए हैं।
स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी राघवनगर में पूजा मौर्या रहीं प्रथम
स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर की प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल ने बताया कि पूजा मौर्या ने सर्वाधिक 94, अमन चौरसिया व आकांक्षा सिंह 93, तनिष्क 92, ऋषि ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल के 15 छात्रों को 90 प्रतिशत से ऊपर अंक मिले हैं।
जेके मित्तल के भी छात्रों ने पाया बेहतर अंक
जेके मित्तल अकादमी, भटवलिया के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर दूबे एवं प्रबंध समिति के आयुष मित्तल व रितिका मित्तल ने बताया कि सृष्टि राय 94.6, अदिती सिंह 93.8, यशश्विनी सिंह 93, प्रवीण द्विवेदी 92.2, शिवम सिंह व शिखर बरनवाल ने 92 प्रतिशत अंक पाए हैं। दिव्यांशु, सुुरभि राय, प्रिंस चौहान, खुशी तिवारी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
नवजीवन में सोनिका ने पाया प्रथम स्थान
सोनूघाट। नवजीवन मिशन स्कूल सोनूघाट की सोनिका श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 97.4% अंक हासिल किए हैं। मान्या तिवारी 96, प्रियांशी यादव 95.6, प्रांजल कुशवाहा 95.4, आयुष सिंह व तुषमित प्रजापति 94.6, नारायण जायसवाल व सामरीन परवीन 94.4, मुस्कान मालवीय 93.8, अग्रिम मिश्रा 93.6, आयुष द्विवेदी 93.4, अंशिका शाही व अमन प्रताप सिंह 93.2, अमन सिंह 92.8, हरिओम यादव 92.6, दिव्या पांडेय 92.6, ज्योतिका कुशवाहा व तान्या सिंह 92.4, कीर्ति भारती 92, दिव्यांश यादव 91.8, गौरव तिवारी व शिवांगी वर्मा 91.6, कीर्ति कुमारी 91.2, अमित सिंह व श्रेया श्रीवास्तव 91, आस्था सिंह व दीक्षा शाही 90.8, पीयूष मंगलम व शिवेंद्र कुमार तिवारी 90.4, आलोक कुमार, राज सिंह व ऋषभ गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक पाए हैं। प्रधानाचार्य एमवी राजन ने सभी सफल बच्चों को बधाई दी।
सनबीम स्कूल सोंदा में सौंदर्या रहीं अव्वल
सनबीम स्कूल की प्रबंधक नीतू मिश्रा व प्रधानाचार्य एम फ्रेडरिक ने बताया कि सौंदर्या भारती ने 96.40% के साथ स्कूल टॉप किया है। दूसरे स्थान पर वैष्णवी त्रिपाठी 96.20 व तीसरे पर अंजलि यादव 95.60 व छात्र हंसराज यादव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है।
आरबीटी में रितिका सिंह व एवाईटी में सुरुचि रहीं अव्वल
आरबीटी के प्रबंधक संदीप तिवारी व संध्या तिवारी ने बताया कि रितिका सिंह ने 96.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है। साक्षी मणि त्रिपाठी 94.4, आदित्य दीक्षित 90.2, शिखा चौहान 88.8, सिद्घार्थ सिंह 87.6, शांभवी द्विवेदी 87.8, प्रकृति सिंह 87, अनमोल मिश्रा व शालिनी मिश्रा ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हीं की देखरेख में चलने वाला एवाईटी सीनियर सेकेंडरी घतैैला चेती में सुरूचि सिंह 92.4, पूजा चौरसिया 92.2, शालू पांडेय 91.8, आकाश सिंह 91.4, अंशिका यादव 91, आयुषी शर्मा 90.6, उत्कर्ष सिंह 90.4, प्रांशू यादव व प्राची मणि ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
प्रेम जागृति में अमृत गौरव रहे प्रथम
प्रेम जागृति विद्यापीठ के अमृत गौरव मिश्र 92.6, रीतू सिंह 92.4, तान्या कुशवाव्हा 92, सोनाक्षी दीक्षित 91.2, हिमांशु सिंह 90.8, साक्षी तिवारी 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। अमितेेंदु राज मिश्र , अदिती त्रिपाठी, प्रिया यादव, इशांत बरनवाल, श्रेयांश बरवाल, नीलू तिवारी, कशीश जायसवाल, साहिबा खातून ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं।
डीएमटी में रिशिका तिवारी ने स्कूल टॉप किया
डीएमटी पब्लिक स्कूल कसया बाईपास के प्रबंधक चित्रसेन मणि त्रिपाठी व प्रधाजनाचार्य डॉ.एसके उपाध्याय ने बताया कि रिशिका तिवारी ने 94.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। अनमोल गुप्ता 92.8, अमे कुमार मिश्र 92.3, संस्कृति गुप्ता को 92.1 प्रतिशत अंक मिले हैं।
सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त किया
भाटपाररानी। सेंट जेवियर्स स्कूल बरईपार के अविनाश खरवार98, ,सुधांशु दुबे 97.2, अमन यादव 96, खुशबू निवेदिता 95 ,रागिनी मद्धेशिया 92.6, अयांश सिंह 92.8 %अंक प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर स्कूल के प्रबंधक रितेश चंद्रा, रीना चंद्रा, प्रधानाचार्य राकेश मिश्र समेत सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।
परीक्षा परिणाम आते ही छात्रों के खिले चेहरे
गौरी बाजशार। सीबीएसई 10 वीं परीक्षा परिणाम मंगलवार को जब आया तो छात्र खुशी से झूम उठे। हाटा रोड विशुनपुरा बखरा स्थित एसबीटी स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के चेयरमैन एमएन त्रिपाठी, प्रबंधक माहेश्वरी नंदन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य शिवा त्रिपाठी ने बताया कि खुशी कुमारी सिंह 96.4, शगुन मौर्या 96.2, तान्या सिंह 92, अमन 91.6, रजत उपाध्याय व सुभोजित राय 90.2, नेहा मद्धेशिया, शाइना प्रवीन, संजना सैनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।